उत्तराखंड (देहरादून) 25 नवंबर 2024: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को एशियाई चैपियंस ट्रॉफी की विजेता महिला हॉकी टीम की सदस्य मनीषा चौहान ने शिष्टाचार भेंट की। रविवार दोपहर मरनीषा अपने माता पिता और कोच के साथ कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंची। सीएम ने एशियाई चैेपियनशिप में मनीषा के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। कहा, मनीषा ने उत्तराखंड के साथ पूरे देश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने मनीषा को उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
