उत्तराखंड (देहरादून) 24 नवंबर 2024: मामूली विवाद में एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक के भाई की शिकायत पर रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गढ़वाली कालोनी नेहरूग्राम के रहने वाले हिमांशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई शुभम चौधरी गांव बिलासपुर थाना गंगोह सहारनपुर का रहने वाला है । वर्तमान में वह गढ़वाली कालोनी नेहरूग्राम में परिवार सहित रहता है। 21 नवंबर को उसका भाई अपने साथियों के साथ तिरूपति इन्क्लेव नत्थूवाला में मकान की फाउंडेशन का भरान काम कर रहा था।इसी दौरान गोलू भंडारी ने काम करने से मना कर दिया और उसके भाई के साथ गाली गलौच व मारपीट पर उतारू हो गया। इसी दौरान आरेपित ने उसके भाई को पकड़ लिया और उसके एक अन्य साथी ने शुभम पर चाकू से वार किए।उसके भाई को जिला अस्पताल कोरोनेशन लेकर गए और उसका उपचार और मेडिकल कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरूकर दी है।
