उत्तराखंड (देहरादून) 19 नवंबर 2024: आने वाले दो दिनों में दून और आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और दिन में चटख धूप खिली रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हरिद्वार रुड़की और उधमसिंह नगर में बुधवार से सुबह के समय कोहरा घना होने की संभावना है। इसे देखते हुए इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मैदानी क्षेत्र से लेकर पहाड़ी इलाकों में सुबह एवं शाम को ठंड बढ़ने की संभावना है। सोमवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि आने वाले चार दिनों तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान 20 से 22 नवंबर तक हरिद्वार और उधमसिंह नगर में सुबह के समय घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
