उत्तराखंड (देहरादून) 16 नवंबर 2024 मायके की संपत्ति में हिस्सा न मांगने से नाराज ससुरालियों ने बहू को सब्जी में जहरीला पदार्थ मिलाकर खाने को दे दिया। हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। पूर्व में पति ने महिला पर गोली भी चलाई थी। जिसका निशान घर की दीवार पर है। महिला के भाई की शिकायत पर पटेलनगर पलिस ने पति व सास ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले में फरमान अली निवासी पीरवाली गली मंडी समिति रोड सहारनपुर उत्तरप्रदेश ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसकी बहन यासमीन की शादी करीब- सात साल पहले होटल रायल रेजिडेन्सी अम्बाला रोड में खवालिद निवासी ब्राहमणवाला हरिद्वार बाइपास थाना पटेलनगर से हुई थी। करीब एक महीने पहले यासमीन को जान से मारने की नीयत से खालिद ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से उस पर फायर किया। गोली घर के कमरे की दीवार पर लगी थी जिसमें यासमीन बाल-बाल बच गई थी।
खालिद, उसकी बहन यासमीन पर सहारनपुर मायके में घर की सम्पत्ति के बटवारे में भाईयों के साथ-साथ बहनों को भी हिस्से की मांग का दबाव बना रहा था। यासमीन ने अपनी मायके के घर के बंटवारे में हिस्सा लेने से मना कर दिया था। जिस पर खालिद उसकी बहन यासमीन से रंजिश रखने लगा। इसके अलावा यासमीन से पति खालिद, ससुर जाबिर और सास शाहिना भी नाराज रहने लगे । 12 नवंबर को पति, सास-ससुर ने मिलकर एक षडयंत्र के तहत सब्जी में जहरीला पदार्थ मिलाकर खाने के लिए दे दिया। जिससे यासमीन की हालत खराब हो गई। यासमीन को राजकीय दून अस्पताल देहरादून में भर्ती किया गया।जहां उसका इलाज चल रहा है। फरमान की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपितों को नामजद करते हुए कानूनी कार्रवार्ई कर दी है।
