उत्तराखंड देहरादून 13 नवंबर 2024: सोमवार रात को मुख्य चांदमारी मार्ग पर टीचर्स कॉलोनी के समीप एक बगीचे में लीची के दो हरे पेड़ काट डाले। इससे पहले कि तस्कर अन्य पेड़ों को काट पाते इससे पूर्व ही वनकर्मियों की आने की सूचना पर वह मौके पर ही आरी छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग ने भुमि स्वामी के विरुद्ध मकदमा दर्ज कर लिया है। लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि देर रातगश्त कर रही वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि चांदमारी में पेडों को काटा जा रहा है। जिस पर वन कर्मिर्यों की टीम मौके पर पहंची वन कर्मियों को आता देख तस्कर मौके पर आरी छोड़ फरार हो गए। मौके पर दो लीची के बड़े पेड़ों को काटकर बगीचे के बीच में ही जेसीबी से बड़ा गड्ढा बनाकर उसमें डाला गया था। वहीं दो अन्य पेड़ो की शाखाओं को भी काटा गया था। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि रात्रि में पेड़ों के अवैध कटान के मामले में भूमि स्वामी गौतम जौहर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही जेसीबी चालक व पेड़ काटने वाले तस्करों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
