उत्तराखंड (देहरादून) 10 नवंबर 2024: बीते रोज गुमशुदा बालक की बरामदगी के मामले में निवर्तमान पार्षद संगीता गुप्ता, समाजसेवी मुकिश व सतीश ने 70 से 80 लोगो को एकत्र कर चकराता रोड स्थित नवीन फनीचर के पास सड़क को पूरी तरह से बंद करके नारेबाजी की। काफी समझाने के बाद भी नारेबाजी और प्रदर्शन करनेवालों ने एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरूद्ध किया। इस सम्बन्ध में सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
