उत्तराखंड (देहरादून) 9 नवंबर 2024 : नगर निगम में आउटसोर्स कर्मचारियों की छंटनी की सुची तैयार है । अभी आदेश नहीं हुए हैं । इस मामले में डीएम और नगर निगम प्रशासक सविन बंसल ने कहा कि बेवजह लगे कर्मचारियों को हटाया जाएगा। इसके लिए हर स्तर पर मंथन चल रहा है।
नगर निगम में आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या करीब 325 है।बताया जाता है कि इनमें से कई नेताओं के तो कई कर्मचारियों के रिश्तेदार बताए गए हैं । हाल ही में नगर आयुक्त ने सभी अनुभाग के प्रभारियों से ऐसे कर्मचारियों की संख्या मांगी है कि किसकी जरूरत है और किसकी नहीं है। इस सूची में ऐसे कर्मचारियों के नाम भेज दिए गए जो कि काफी समय से काम कर रहे हैं।
इस मामले का खुलासा होने के बाद सूची को नए सिरे से ठीक करने का काम शुरू हुआ। इसके बाद 95 कर्मचारियों की संख्या सामने आयी। हालांकि सूची की ये फाइल प्रशासक के पास है। अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इस पूरे मामले में डीएम और नगर निगम प्रशासक सविन बंसल का कहना है कि तय संख्या से ज्यादा आउटसोर्स में कर्मचारी नगर निगम में लगा दिए गए।इसलिए कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। इसमें ये देखा रहा है कि बेवजह के कौन कर्मचारी हैं। इसलिए हर स्तर पर जानकारी ली जा रही है।
