उत्तराखंड (देहरादून) 3 नवंबर 2024: डीएम सविन बंसल स्ट्रीट लाइट मरम्मत संबंधी सभी कार्यों की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 9 अक्बतर से 30 अक्तूबर तक कुल 12,727 स्ट्रीट लाइट मरम्मत की गई। कुल 3,880 लाइट के स्विच मरम्मत किए गए।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन और नगरनिगम के टोल फ्री नंबर पर 1500 से अधिक शिकायतें आई, जिनका समाधान किया गया। नगर निगम ने सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रो मे 9 टीमों के माध्यम से दीपावली का कार्य भी किया गया। बल्लूपुर फ्लाई ओवर,अजबपुर फलाईओवर, बल्लीवाला फ्लाईओवर की लाइटों की मरम्मत का भी दावा किया गया है ।
