उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग) 2 नवंबर 2024: जखोली ब्लॉक के खरियाल गाँव निवासी बसन्ती देवी पर गुलदार ने घात लगाकर हमला किया। इसके चलते महिला घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए हॉरस्पिटल भेजा गया। जानकारी देते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेन्द्र भंडारी ने बताया गुलदार घर के पास ही झाडियों में घात लगाकर बैठा था। इस दौरान मंहिला खेत के कार्य से खेत में गई थी, किंतु बंजर खेतों में उगी झाड़ियों के कारण महिला को गुलदार नहीं दिख पाया। इस दौरान गुलदार ने घात लगाकर महिला पर हमला कर दिया। महिला को उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया।
