उत्तराखंड (देहरादून) 31 अक्टूबर 2024: लोडर वाहन से बाइक को टक्कर लगने पर हुए विवाद के बाद मारपीट की गई। आरोप है कि धर्म पूछकर गाली-गलौच की और 15 से 20 साथियों को बुलाकर पीटा गया।पुलिस ने एक नामजद सहित 20 के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता का कहना है कि उनका बेटा लोडर (छोटा हाथी) चलाकर अपना और परिवार का भरण पोषण करता है। 29 अक्तूबर को 9 बजे सुबह अपनी गाड़ी लेकर जा रहा था । गाड़ी बैक करते समय एक स्कूटी से टकरा गई । वहां पर खड़े बाबू लाल ने बेटे के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। बाबूलाल ने अपने साथियों को भी बुला लिया और पीटना शुरु कर दिया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
