उत्तराखंड (नई टिहरी) 30 अक्टूबर 2024 : चंबा थाना पुलिस ने हरियाणा के दो नशा तस्करों से 755 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। चरस की बाजार कीमत दो लाख रुपये आंकी गई है।अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सें मुकदमा दर्ज किया गया है। चंबा के थानाध्यक्ष एलएस बुटोला ने बताया कि मंगलवार तड़के 3 बजे पुलिस ने नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार किया है।
ऋ्रषिकेश-चंबा हाईवे पर थान गांव के पास से मुखबिर की सूचना पर हरियाणा के दो नशा तस्करों धर्मवीर पुत्र जिले सिंह के कब्जे से 405 ग्राम और राजबीर सिंह पुत्र हरि सिंह दोनों निवासी ग्राम गढ़ी उजालेखान थाना सदर गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा के कब्जे से 350 ग्राम कुल 755 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बुटोला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अभियुक्त धर्मवीर पूर्व में भी उत्तरकाशी से एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। अभियुक्तगण ने चरस कहां से लाई, और कहां बेचने के लिए जा रहे थे। इसकी जांच की जा रही है। दोनों को कोर्ट के निर्देश पर जेल भेजा गया है।
