उत्तराखंड (देहरादून) 30 अक्टूबर 2024: कार सवार पर हमले के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मेडिकल रिपो्ट और तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया है। नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि विश्वा निवासी डिफेंस कॉलोनी की शिकायत पर तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया कि वह सेंट जोसफ चौक के पास उनपर हमला किया गया। बताया कि तीन व्यक्तियों काले रंग की वैगनआर कार में सवार थे। बिना किसी कारण हमला किया उन्होंने कार को रोका और उसकी खिड़कियां और दरवाजा तोड़ दिये और कार की चाबी जबरन ले ली। करीब 15-20 मिनट तक हमला किया गया। जान से मारने की धमकी दी। मौके पर पुलिस को बुलाया मेडिकल के लिए कोरोनेशन अस्पताल गया। कोतवाल का कहना है कि आरोपियों की पहचानकर कार्रवाई की जा रही है।
