उत्तराखंड (देहरादून) 28 अक्टूबर 2024: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बृथ संख्या 71 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना। उनहोंने कहा कि कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, हेमराज सिंह, मोहन बहगुणा मौजूद रहे। वहीं, दून के आंबेडकर नगर मंडल इंद्रेश नगर में भी कार्यक्रम सुना गया। इस दौरान निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक विशाल गुप्ता, राजेश मित्तल, मनोज जाटव आदि मौजूद रहे।
