उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग) 27 अक्टूबर 2024: गढ़वाल अयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय ने श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सपरिवार भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना मांगी।
आयुक्त पंडेय शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान बीकेटीसी के सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने आयुक्त को बदरी-केदार यात्रा व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी। बदरीनाथ घाम में उन्होंने उपजिलाधिकारी सपरिवार भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूज़ा-अर्चना की। इस अवसर पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार और सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने भगवान का प्रसाद भेंट किया।
बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि यात्रा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही है।तीर्थ यात्रियों के आने का क्रम निरंतर जारी है।अभी तक सवा 12 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए हैं। कपाट बंद होने तक बड़ी संख्या तीर्थयात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है।
इस अवसर पर जोशीमठ के चंद्रशेखर वशिष्ठ,अनिल ध्यानी,अधिशासी अभियंतात हसीलदार आरपी ममगाई, प्रभारी धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, ईओ सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अजीत भंडारी आदि मौजूद थे।
