उत्तराखंड (देहरादून) 23 अक्टूबर 2024: थाना सेलाकुई थाना क्षेत्र में सैलून संचालिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपित ने पीडिता की अश्लील वीडियो बनाई है। जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार पांच साल से पीड़िता के साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म और मारपीट कर रहा है। आरोपित अब शादी से इनकार भी कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सेलाकुई में दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह अपने गुजारे के लिए सैलून का कार्य करती है। 2019 में उसकी अभिषेक नामक व्यक्ति से सेलाकुई में मुलाकात हुई थी। बताया कि मुलाकात के चार से पांच माह बाद आरोपित ने उसे अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए । विरोध करने पर उसने शादी का झांसा दिया। वर्ष 2020 में भाऊवाला स्थित मंदिर मे ले जाकर उससे शादी भी की। तब से लेकर वह उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई है। मना करने पर वह वीडियों को वायरल करने की धमकी देता है। 14 अक्टूबर को उसने शादी से माना कर दिया। थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर मामले की जांच शुरू कर दी ।
