उत्तराखंड (देहरादून) 22 अक्टूबर 2024 : मोटर साइकिल से युवक को टक्कर लगने के बाद जमकर हंगामा और मारपीट हो गई। आरोप है कि जिस युवक को टक्कर लगी उसने मोटर साइकिल सवार से कहा कि आराम से चलो। इसके बाद मोटर साइकिल सवार ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है मोटर साइकिल सवार के अन्य साथियों ने युवक के घर में भी तोड़फोड़ तक कर दी। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि राजा निवासी कबाड़ी बाजार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। राजा के मुताबिक, रविवार रात 10 बजे चौक के पास खड़ा था। इसी दौरान मोटर साइकिल पर सवार तीन युवक आ रहे थे। मोटर साइकिल की टक्कर उससे लग गई। उन्हें राम से चलने के लिए कहा। आरोप है कि मोटर साइकिल सवार ने विवाद शुरू कर दिया। गाली गलौज करते हुए थप्पड़ मार दिया। वह उनसे इस घटना के बारे में अपने परिचितों को बता ही रहा था। कि इस दौरान वाजिद, रहमान, निहान, सलमान, रफीक,महफूज सहित 15 युवकों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया।घर का दरवाजा और सामान तोड़ा और मारपीट की गई। शिकायत करने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
