उत्तराखंड (देहरादून) 17 अक्टूबर 2024: प्रेम नगर क्षेत्र एक एक दंपत्ति से कारोबार शुरू करने के लिए उधार लिए 17 लाख रुपये न लौटाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ितों ने प्रेमनगर थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उधार की रकम वापस करने के लिए उन्हें एक लाख रुपये का चेक दिया गया, जबकि 16 लाख रुपये अभी बाकी हैं।
प्रेमनगर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि विष्णु विहार, श्यामपुर निवासी लक्ष्मी देवी ध्यानी ने शिकायत दी है। बताया कि चंद्रपाल दरिया उर्फ चंद्र दरिया और उनकी पत्नी पूनम दरिया निवासी पंडितवाड़ी ने 8 फरवरी 2021 को उनसे कारोबार शुरू करने के लिए 18 लाख रुपये उधार लिए। काफी समय बाद रकम वापस मांगने पर आरोपितों ने बीते 14 नवंबर 2022 को माफीनामा लिखकर एक-एक लाख रुपये के 17 चेक दे दिए। इन चेकों के माध्यम से उन्हें वर्ष 2024 तक अपनी पूरी राशि मिलनी थी। मार्च 2024 तक केवल एक लाख रुपये ही प्राप्त हुए। बाकी्य 16 चेक जब 21 मार्च 2024 को बैंक, में जमा किए गए तो बाउंस हो गए। पीड़िता के पति सेना से रिटायर हैं और इस घटना के बाद मानसिक तनाव में है।
