उत्तराखंड (देहरादून) 15 अक्टूबर 2024: घर के पास वॉक कर रही महिला के साथ अभद्रता के आरोप में प्राइवेट कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की गिरफ्तारी की गई है। मामले की शिकायत महिला ने प्रेमनगर थाने में दी थी। जिससे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की और कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, महिला ने प्रेमनगर थाने में शिकायत करते हुए बताया था कि वह अपने घर के पास गली में वॉक कर रही थी। इस दौरान मोटर साइकिल चालक ने उनके साथ अभद्रता की है। विरोध करने पर मोटर साइकिल सवार मौके से फरार हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरानआ सपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया । मोटर साइकिल का नंबर मिला। साक्ष्य के आधार पर आरोपी वरुण रावत निवासी अल्मोडा को प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बताया कि आरोपी वरुण रावत एक निजी शिक्षण संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। आरोपी को गिरप्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
