उत्तराखंड (ऋषिकेश) 12 अक्टूबर 2024 : ऋषिकेश-देहरादून रूट पर बड़ी दर्घटना होने से टल गई। यहां शराब पीकर बस चला रहे चालक को पुलिस ने समय रहते ही दबोच लिया। बस में दस सवारियां सवार थी। चालक का लाइसेंस निरस्त कर बस को सीज किया गया है।
शुक्रवार शाम छह बजे ऋषिकेश प्राइवेट बस अडड़े से हरिद्वार डिपो की एक निजी बस (यूके 08 टीए2055) हरिद्वार के लिए रवाना हुई। बस करीब एक किमी ही आगे पहुंची थी कि वह लहराकर अनियंत्रित होकर गलत दिशा में जाने लगी। कोई अनहोनी होती इससे पहले गश्त कर रहे यातायात प्रभारी अनवर खान की बस पर नजर पड़ गई और उन्होंने आशुतोष कट के पास बस को रोक दिया। इसके बाद चालक से पूछताछ शुरू की तो वह नशे की हालात में मिला। एल्कोमीटर से जांच में नशे की पुष्टि हुई। जिस पर पुलिस ने ड्रंकन डाइव में चालान कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।बस में दस सरवारियां बैठी थी जबकि परिचालक घटनास्थल से फरार हो गया। चालक हरिद्वार के ज्वालापुर का रहने वाला है।
वहीं दूसरी घटना नशे में मैक्स लेकर रुद्रायाग जा रहा चालक भी नशे में पकड़ा गया । चंद्रभागा नदी पूल पर यातायात पुलिस ने मैक्स वाहन के चालक को नशे के हालात में गिरफ्तार किया है। चालक कुलदीप रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्षेत्र का रहने वाला है। यातायात प्रभारी ने बताया कि चालक ने नशे की हालत में मैक्स वाहन चंद्रभागा नदी के पुल पर डिवाइडर में चढ़ा दिया। जिसके बाद शक होने पर एल्कोमीटर से उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। वाहन को सीज कर चालक का चालान किया गया है।
