उत्तराखंड (देहरादून) 10 अक्टूबर 2024: स्कूल की एक महिला कर्मी को तरह- तरह से परेशान कर उसे नौकरी छोड़ने के लिए विवश करने के मामले में डालनवाला पुलिस ने स्कूल के प्रधानाचार्य समेत सात आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को शिकायत देते हुए पीड़िता नेबताया कि वह विष्णु रोड करनपुर स्थित एक स्कूल में कनिष्ठ सहायक के पद पर 2005 से कार्यरत है। स्कूल के प्रधानाचार्य जयवीर सिहं के साथ मिलकर पकंज सिहं , गीता राम गैरोला ,वीरेंद्र सिंह, कल्पना, उमा सागवान, प्रतिभा शर्मा द्वारा उसे नौकरी से निकालने व नौकरी छोड़ने को मजबूर करने के षडयंत्र के तहत उसका काफी समय से आर्थिक, मानसिक, शोषण करने के साथ ही अब उस पर जानलेवा हमला भी किया जाने लगा । उसे उच्च शिक्षा ग्रहण करने की अनुमति प्रधानाध्यापिका एंव प्रबन्धक द्वारा दी गई थी। इसके बावजूद उसकी शिक्षा का अभिलेख अब तक उसकी सेवा व व्यक्तिगत पत्रावली में जान बूझकर कई बार आग्रह करने के बावजूद अकित नहीं किया गया। उसका 2010 में एक साल का वेतन नियम के खिलाफ काटकर उसे प्रताड़ित किया गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
