उत्तराखंड (देहरादून) 9 अक्टूबर 2024: खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार मातहतों को निर्देशित किया है कि त्यौहारी सीजन के दौरान मिलावट खोर आमजन की सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें , इसके लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाय।
इसके तहत ठेलियों से लेकर मॉल तक में खाद्य पदार्थों की चेकिंग की जाय। दस्ता मौके पर ही प्राथमिक जांच करेगा और यदि मिलावट की आशंका हुई तो इसके नमूने प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। खाने पीने की जो चीजें दुसरे राज्यों से मंगायी जा रही हैं उनकी राज्य की सीमाओं पर ही सघन जांच की जाय।यह सुनिश्चित किया जाय कि केवल उन्हीं सामानों की राज्य में लाने की अनुमति दी जाय जो शुद्धता के पैमाने पर पूरी तरह खरी हैं ।
दूसरी ओर पर आयुक्त ताजबरसिंह जग्गी ने बताया कि दुध व इससे निर्मित उत्पादों के थोक और रिटेल व्यवसायियों के अलावा डेयरी और इन उत्पादों के द्रासपोर्ट्स, खाद्य तेल और वसा निर्माण ईकाइयों व उनके वितरक, खाद्य मसाले से संबंधित निर्माण ईकाइयां और उनके वितरक, आटा मैदा और बेसन की निर्माण ईकाइयों और सभी वितरकों की भी जांच की जाएगी। इन उत्पादों की जांच एक सप्ताह में होगी और यदि मिलावट पायी गयी तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी।
