सड़क किनारे शराब पीनेपर 56 लोगो का चालान
उत्तराखंड (देहरादून) 7 अक्टूबर 2024 : राजपुर क्षेत्र में शनिवार रात को राजपुर रोड सड़क किनारे, वाहनों व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान 56 लोग सड़क किनारे शराब पीते मिले। पुलिस ने सभी का चालान कर 16750 रुपये का जु्माना वसूला। साथ ही उन्हें सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस द्वारा समय-समय पर भी इस तरह का अभियान चलाया जाएगा।
