उत्तराखंड (देहरादून) 6 अक्टूबर 2024: रविवार को बाला सुंदरी ताइक्वांडो अकैडमी कैनाल रोड पर रांची झारखंड में होने वाली ओपन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड ताइक्वांडो टीम का चयन किया गया जिसमें लगभग 100 बच्चों ने प्रतिभाग करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसका आयोजन ताइक्वांडो देहरादून एवं ताइक्वांडो उत्तराखंड के नेतृत्व में किया गया।
रेयांश तोमर, जयेश रावत ,अक्षत खरोला, आरव सिंह, हर्षित नेगी, अक्षित शर्मा, भव्य पंत, आरुष, वंश राठौर ,यथार्थ, यश भट्ट, वरुण बहुगुणा, अर्श त्यागी, हर्षित कोठारी, यशवर्धन, आदित्य पटेल, आयुष नेगी, आदित्य राठौर, कृष्णा जायसवाल, विभूषा, साक्षी रावत, वैष्णवी राठौर, कुनिका, सोनाक्षी त्रिपाठी, प्रियांशी, का चयन रांची खेल गांव में होने वाली ओपन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया जिसका आयोजन ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा किया जाएगा। ताइक्वांडो उत्तराखंड के अध्यक्ष अमित मल्होत्रा ने बताया की चयनित खिलाड़ियों का एक प्रशिक्षण कैंप जल्द ही आयोजित किया जाएगा। जिसमें इन खिलाड़ियों को नई तकनीक से अवगत कराया जाएगा। वह प्रतियोगिता की बारीको को सिखाया जाएगा मैं इन सब के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं वह आशा करता हूं कि यह खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका क्लास 3 रेफरी मन्नू सोनकर एवं मेघा के द्वारा निभाई गई।
