भूमि के सीमांकन बनाने की एवज में मांगी थी रकम
उत्तराखंड (देहरादून) 6 अक्टूबर 2024: पिता के नाम दर्ज भूमि के सीमांकन और उसकी आखव्या बनाने के एवज में पीडित से रिश्वत मांगने वाले पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा पौड़ी गढ़वाल के राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि को विजिलेंस ने पन्द्रह हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतकर्ता अधिष्ठान पर शिकायत दी कि उसके पैतृक गांव नौगांव के खाता संख्या- 20 के खातेदारों ने अपने पिता के नाम दर्ज भूमि के सीमांकन और उसकी आख्या बनाने के एवज में पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा के राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि ने उससे रिश्वत मांगी है। जिसके बाद विजिलेंस की देहरादून टीम ने आरोपित राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि को पीडित से पन्द्रह हजार रुपये की रिश्वत लेते हए उसकी तय की गई जगह पेण्डुल, पौड़ी गढवाल से रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
