उत्तराखंड (देहरादून) 3 अक्टूबर 2024: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि नवरात्रि केवल मात्र शक्ति की उपासना का पर्व नहीं है। बल्कि आत्म अनुशासन अंतकरण की शुद्धि और मन की एकाग्रता को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा है कि नवरात्र में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेषता महत्व है। उन्होंने कहा है की देवी दुर्गा के 9 स्वरूपों की आराधना का पर्व हमें मातृ शक्ति की उपासना तथा सम्मान की प्रेरणा देता है।
