उत्तराखंड (हरिद्वार) 29 सितंबर 2024: वन विभाग की टीम ने गुलदार की खाल के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस खाल को वह बेचने जा रहा था। पूछता में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। वन विभाग का दावा है कि जल्द ही इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ लिया जाएगा।
वन विभाग की टीम ने चंडीघाट के पास से गुलदार की खाल के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपना नाम जसपाल सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम खलाड़ी, तहसील पुरोला, उत्तरकाशी बताया है। वन विभाग ने उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 2, 9, 39, 48,51 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया है। डीएफओ हरिद्वार वैभव सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के नाम बताए हैं। जिन्हें जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
