उत्तराखंड (देहरादून)26 सितंबर 2024 : राजधानी में दिन प्रतिदिन डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है । बुधवार को डेंगू का एक मरीज डिटेक्ट किया गया है। मोहम्मद मजहर नाम का मरीज मुस्लिम बस्ती कारगी ग्रांट का रहने वाला है। मरीज को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहा पर इसका इलाज चल रहा है। अब तक 12 लोग डेंगू से प्रभावित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन के निर्देश पर मरीज के निवास स्थान पर फील्ड सर्वक्षण तय किया गया। डेंगू के मामले की जानकारी मिलते ही क्यूआरटी टीम द्वारा फील्ड सर्वेक्षण किया गया। इस टीम के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएफ मीनूपाल और अन्य स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया। सर्वेक्षण में मरीज के घर के आसपास लार्वा की भरपूर मात्रा पाई गई। वहीं क्यूआरटी टीम ने 20 लोगों का चालान कर एक लाख, दस हजार नौ सौ रुपये का अर्थदंड लगाया है।
