उत्तराखंड (देहरादून) 17 सितंबर 2024: टिहरी जिले के कैंपटी थाना अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। तहरीर पर पीएसी हरिद्वार में तैनात आरोपित सिपाही पर कैंपटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की सात महीने की गर्भवती थी जिसको कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती किया गया जहां जन्मे बच्चे की मौत हो गई। सोमवार को पीड़ित नाबालिग के परिजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपायक्ष सूर्यकांत धस्माना से मिले और पूरा प्रकरण बताया। धस्माना ने कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर महिला डाक्टर दीपिका से मिल कर पूरे मामले की जानकारी ली और पीड़िता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के पश्चात उसकी ठीक प्रकार से देख भाल करने के लिए कहा। धस्माना के दखल के बाद सीओं ने आश्वस्त किया कि अस्पताल में पीड़ित लड़की की सुरक्षा का तत्काल इतजाम करवाने व मृतक बच्चे का डीएनए करवाने का काम किया जा रहा है। धस्माना ने कहा कि विह कल इस संबंध में पुलिस प्रमुख से मुलाकात करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री से भी मिल कर महिलाओं के विरुद्ध घट रही आपराधिक वारदातों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। इस दौरान महिला काग्रेस की नेत्री सुशीला शर्मा,आदर्श सूद, निहाल सिंह, यामीन खान,वीरेश शर्मा मौजूद रहे।
