उत्तराखंड (देहरादून) 15 सितंबर 2024: राष्ट्रीयविधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अपर सत्र एवं जिला न्यायालय ढकरानी में लोक अदालत आयोजित की गई। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना क्लेम, सिविल मामले,पारिवारिक मामले, चेक बाउंस से संबंधित मामलें व अन्य शमनीय प्रकृति के आपराधिक मामलों समेत 465 वाद निस्तारित किए गए।
लोक अदालत के तहत नंदन सिंह, अपर जिला जज, विकासनगर की पीठ द्वारा 20 मामले, रवि शंकर मिश्र, सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग), विकासनगर, की पीठ द्वारा 110 मामले, निशा देवी, सिविल जज(कनिष्ठ प्रभाग) की पीठ द्वारा 80 मामले, विकास कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट की पीठद्वारा 255 मामले निस्तारित किए गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि लोक अदालतें सरल व त्वरित न्याय प्राप्त करने का एक प्रभावी माध्यम है।लोक अदालतों में पक्षकार आपसी समझौते के आधार पर मामले का निस्तारण कराते हैं।ऐसे आदेश अंतिम होते हैं और पक्षकारों को उनके द्वारा दिया गया न्याय शुल्क भी वापस कर दिया जाता है।
