उत्तराखंड (देहरादून) 15 सितंबर 2024: भारतीय गौ क्रांति मंच के बैनर तले गौमाता राष्ट्रमाता आंदोलन के ध्वजवाहक सँंत गोपाल मणि मह्राज के सानिध्य में शनिवार को रेसकोर्स में गौ कथा शुरू हुई। गौ कथा से पर्व रेसकोर्स में शोभायात्र निकाली गयी। जिसमें भक्तों ने गौ माता राष्ट्रमाता के नारे लगा रहे थे। इसके बाद रेसकोर्स स्थित गुरु नानक बालिका स्कूल मैदान में कथा में संत गोपाल मणि महाराज ने कहा कि हमारे संकल्प पर सनातन धर्म की चारों पीठ के शंकराचारयों ने अपनी मोहर लगा दी है और अब यह संकल्प प्रत्येक सनातन प्रेमी हिंदू का संकल्प है। सरकार को गौमाता को संवैधानिक दर्जा देना चाहिए। इस अवसर पर मनोलर लाल जुयाल,बलबीर सिंह पंवार, सूर्यकांत धस्माना, शुरवीर सिंह मतूड़ा, यशवंत सिंह रावत, आनंद सिंह रावत, सीता जुयाल, डा. राकेश मोहन नौटियाल,कामनी, मोहन, तेजराम, सूरतराम डंगवाल,देवेंद्र पाल सिंह, ऋ षिराज उनियाल, आचार्य राकेश, रविद्र राणा, बृजपाल रेतूड़ी, मीडिया प्रभारी डा. रामभूषण विजल्वाण आदि मौजूद थे।
