उत्तराखंड (देहरादून) 14 सितंबर 2024: पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन और ‘माडल सोलर गांव’के क्रियान्वयन के लिये शुक्रवार को ऊर्जा भवन परिसर में अपर सचिव ऊर्जा एवं निदेशक उरेडा रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल, निदेशक (परिचालन),निदेशक (परियोजना), मुख्य परियोजना अधिकारी (उरेडा), मुख्य अभियन्ता जनपद। व पंचायती राज के प्रतिनधियों ने प्रतिभाग किया।
अपर सचिव (ऊर्जा) ने भारत सरकार द्वारा चलाये जाने वाले पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत जागरूकता एवं आउटरीच कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया। निदेशक, उरेडा ने योजना के अन्तर्गत माडल सोलर गांव के क्रियान्वयन के लिये राज्य स्तरीय कमेटी के गठन के साथ-साथ सभी जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कमेटी का गठन कर मीटिंग के आयोजन के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशत किया। प्रबन्ध निदेशक यूपीसीएल ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को पीएम सूर्य घरःमुफ्त बिजली योजना के एसओपी का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिये गये। प्रबन्धनिदेशक ने पर्वतीय क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रबन्ध निदेशक ने सभी लंबित मामलों त्वरित गति से पूरा करने के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया के अन्तर्गत उपभोक्ताओं के परिसर में जल्द से जल्द मीटर स्थापना कराने के आदेश दिये।
