उत्तराखंड (देहरादून) 12 सितंबर 2024: विदाई की बेला में मानसून के मेघ कहर बरपाने के मूड में हैं। पिछले दो-तीन दिन से जिस तरह मैदांन से लेकर पहाड़ तक हर अंतराल बाद बारिश हो रही है उससे तो यही कहा जा सकता है वहीं,अगले एक-दो दिन भी बारश से राहत के आसार नहीं हैं। इस दौरान छह-सात जनपदों में भारी बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वनुमान बृहस्पतिवार को पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर मौसम के तेवर बिगडे रहेंगे और हल्की से मध्यम गति की बारिश हो सकती है।
देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल,चंपावत व ऊधमसिंहनगर में कुछ स्थानों पर अपेक्षाकृत भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है, जबकि उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा व पिथौरागढ में कहीं-कहीं भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन को अलर्ट मोड़ पर रहने के नि्देंश दिए गए हैं। कुछ जगह मौसम विभाग के पूर्वानृमान को मध्यनजर जनपद देहरादून, नैनीताल, चमोली, बागेश्वर सहित अन्य कुछ जनपदों में बृहस्पतिवार को कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
