गणेश महोत्सव में पांडाल व मंदिरों, में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजायमान रहा।
उत्तराखंड (देहरादून) 11 सितंबर 2024: श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति गढ़ीकैंट पांडाल में चौथे दिन संगीतमई सुंदरकांडपाठ पंडित संजय जोशी और मंडली ने किया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक झांकियां प्रस्तुत की। भजन मंडलियों ने भजनों से भगवान गणपति का गुणगान किया। इस दौरान गणेश पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि बुधवार को भगवान गणेश नगर भ्रमण पर निकलैंगे। यहां से टपकेश्वर चौक, डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट बाजार, टपकेश्वर कालोनी होते हुए पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास बहने वाली तमसा नदी में गणेश जी की प्रतिमा विसर्जित की जाएगी। इस मौके पर सुधा विजय, आजीव, राजीव, अंजू, नीलम, महेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।
एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला में चल रहे महोत्सव में गणेश के जयकारों से गुंजे।क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने गणपति के दर्शन किए। इस दौरान सुंदरकांड का पाठ किया गया।
शिव उपासना जागरण पार्टी ने भजनों की प्रस्तृति दी और झांकियां निकाली। इस मौके पर सारथी एक नई उम्मीद सोसाइटी रितू अग्रवाल, अर्चना बागड़ी, सुनील, अजय, विनोद उनियाल, सरोजनी आदि मौजूद थे।
