उत्तराखंड (पौड़ी गढ़वाल) 5 सितंबर 2024: पौड़ी जिले के थाना क्षेत्र थलीसैंण के स्कूल की 12वीं की छात्रा जिसकी उम्र 17 वर्ष है उसको स्कूल का एक शिक्षक ने अपहरण कर लिया।
शिक्षक दिवस से एक दिन पहले एक शिक्षक का शर्मसार करने वाला घटनाक्रम सामने आया है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने लड़की के पिता की तहरीर पर बताया है कि 31 अगस्त के रात स्कूल में शिक्षक ने उनकी लड़की जो स्कूल में 12वीं की छात्रा है उसको बहला फुसलाकर अपने साथ नोएडा अपने चाचा के यहां ले भागा। चाचा ने इसका विरोध किया और दोनों को अपने साथ वापस ले आ रहा था तभी रास्ते में शिक्षक ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसका स्वास्थ्य खराब हो गया उसे रास्ते में ही एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। शिक्षक और छात्रा के तलाश में नोएडा गई पुलिस की टीम भी वापस लौट आई। छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया है। और शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
