उत्तराखंड (देहरादून) 31 अगस्त 2024: नगर निगम चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में राजपुर विधानसभा क्षेत्र के चंदन नगर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने जनता से संपर्क किया। उन्होंने आगामी नगर निगम चनाव में कांग्रेस पार्टी के समर्थन में मतदान की अपील की। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों में आयोजित बैटकों में नवीन जोशी ने जनता को आश्वासन दिया कि कंग्रेस पार्टी का नगर निगम में बोर्ड बनने और मेयर प्रत्याशी विजयी होने पर जन समस्याओं का त्वरित निवारण किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम के पिछले पांच साल की विफलताओं के कारण जनता को हो रही परेशानी का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पिछले नगर निगम बोर्ड ने घोटालों के अलावा कोई भी ऐसा काम नहीं किया,जिससे जनता का भला हो। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में केवल महानगर में घोटाले और जनता के धन की बंदरबांट होती रही। आम जनता को कोई भी सुविधाएं नहीं मिल पाई।उन्होने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि देहरादून महानगर के समग्र विकास के लिए आगामी नगर निंगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन करें। अवसर पर प्रदेश महामंत्री अनिल नेगी, प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल व वीरेन्द्र सिंह बिष्ट आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थत थे।
इन्हें भी पढ़ें
August 25, 2026
