दोस्तों के साथ लक्ष्मणझूला तपोवन स्थित धुव घाट पर नहां रहा गुमानीवाला निवासी एक किशोर अचानक गंगा की लहरों में डूब गया.गोताखोर्रों ने काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से निकाला. किशोर को राजकीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया.एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्रवीर सजवाण ने बताया कि 17 वर्षीय निखिल शाही पुत्र रमेश शाही निवासी शहीद विकास गुरुंग स्मारक, गुमानी वाला, श्यामपुर ऋषिकेश मंगलवार की दोपहर अपने छह दोस्तों के साथ तपोवन ध्रव घाट पर गया था. सभी दोस्त गंगा में नहाने के लिए उतरे थे,- जहां निखिल शाही तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा. कुछ दूर तक बहने के बाद वह गहराई में डूब गया
सूचना एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलायां गया. काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल के पास करीब 20 फ़ीट की गहराई से किशोर को बेहोशी की हालत में बरामद किया गया. बेहोशी की हालत में किशोर को चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया,जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया,
