उत्तराखंड (देहरादून) 22 अगस्त 2024: ड्र्स बेचने का विरोध करने पर मौहल्ले में ही रहनेवाले कुछ लोगों ने एक परिवार के घर मे घुसकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में किसी का सिर फूट गया तो किसी की कोख उजड़ गई। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने 22 आरोपितों को नामजद करेते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
मामले में मंद्रासी कालोनी त्यागी रोड रेस्ट कैम्म की रहने वाली सपना और उसकी बहनों ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है। पीडितों ने बतायां कि 19 अगस्त की शाम आरोपित भूप, सुमित, सतीश, राहुल , रोहित , सन्नी, गोल बासू, सिमरन,सध्या, शाल्, मोना, रबीना , प्रीति, पूजा, ज्योति,पिंकी सकीला, नीता, गीता, रोना, महक ने उनसे लाठी, लोहे के पाइप से मारपीट की। भूप व सुमित ने उनके साथ छेडछाड़ करने की कोशिश की।आरोपितों ने घर के सामने ड्रग्स बेचने से मना करने पर उनके घर में घुसकर उन पर हमला किया। जिसमें उसका हाथ टूटा और सिर फट गया। भूप व सुमित ने लाठी च लात घूसे से बरखा पर हमला किया, जिस कारण उसका मिस्केरेज हो गया। माही को चोट आई व अन्य बहनों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई। भूप व सुमित ने उनके माता-पिता को उनके घर मे कैद कर घर के बाहर से ताले लगा दिए। सपना की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपितों को नामजद करते हुए संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
