उत्तराखंड (देहरादून)22 अगस्त 2024: मसूरी रोड स्थित कुठालगेट क्षेत्र में पुरकल नदी में बहे व्यक्ति का शव करीब 40किमी दूर सभावाला में मिला। व्यक्ति मंगलवार रात अचानंक नदी में आए उफान की चपेट में आ गया था। जबकि एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बचा था। सभावाला क्षेत्र में आसन नदी में ग्रामीणों ने व्यक्ति का शव बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने परिवार वालों से संपर्क किया तो शव की शिनाख्त हुई। बुधवार को हसनपुर, सहसपुर निवासी ईनाम अली ने चौकी सभावाला पुलिस सूचना दी कि मलूकचंद हसनपुर के पास आसन नदी किनारे एक शव नग्न अवस्था में पड़ा है। व्यक्त के दाहिने हाथ पर टैटू बना है। जिसमें दिल का निशान व उसके अंदर जीएस लिखा हुआ है। इस पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने कंट्रोल रूम, आपदा कंट्रोल रूम, इंटरनेट मीडिया आदि के माध्यम से शिनाख्त कार प्रयास किया। साथ ही मृतक के परिजनों से भी संपर्क किया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पुरकल निवासी गणेश सिंह के रूप में हुई। जो मंगलवार रात अपने एक मित्र के साथ कुठालगेट के पास पुरकल नदी की ओर गया था। नदी में उफान के कारण वह तेज बहाव की चपेट में आ गया था। जबकि, उसका साथी को लोगों ने सुरक्षित बचा लिया था।
इन्हें भी पढ़ें
September 20, 2026
September 19, 2026
