उत्तराखंड (देहरादून) 21 अगस्त 2024: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत पुलिस प्रशासन से करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है। सहारनपुर रोड निवासी राजकुमार छाबड़ा ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। जिससे उनका परिवार मानसिक रूप से परेशान है।
राजकूमार छाबड़ा ने आरोप लगाया कि उनके पडोसी ने उनकी व उनके घर के सामने खाली पड़ी सरकारी जगह जिसे सभी लोग पार्किंग के लिए इस्तेमाल करते थे उस पर दो साल से अवैध कब्जा किया हुआ है। साथ ही तीन मंजिला लगभग 35 फूट निर्माण कर लिया और उसे निजी बना लिया। उन्होंने बताया कि हमारे पड़ोसी बाकी की खाली जगह पर अपने वाहनों को पार्क करने के लिए इस्तेमाल करने लगे थे। लेकिन कुछ समय बीत जाने के बाद पड़ोसी ने बाकी की खाली पड़ी जगह पर भी कब्जा करना शुरू कर दिया और उस पर सामान रख दिया और गाड़ी खड़ी करने को भी मना कर दिया। उनकी तरफ से 16 अप्रैल 2024 को एमडीडीए व सिटी मजिस्ट्रेट को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की लिखित शिकायत की थी। लेकिन उसके बाद हमारे परिवार के साथ अभ्रद व्यवहार करने लगे। जिस पर चार जून 2024को उनके खिलाफ चौकी बाजार में शिकायतकी गई। साथ ही पांच जुलाई को अपनी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए।उन्होंने आरोप लगाया कि रंजिश रखते हुए इन लोगों ने तीन बेटों दीपक छाबडा, वरूण छाबड़ा व हनी छाबड़ा पर एक झूठी शिकायतकर मुकदमा दर्ज करवा दिया। जिसकी आज तक कोई जांच भी नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि वे हमें एमडीडीए से शिकायत वापस लेने के लिए धमका रहे हैं।
