साइबर सैल ने गुम हुए 17 लाख रुपए के 101 मोबाइल फोन रिकवर किए
उत्तराखंड (देहरादून) 19 अगस्त 2024: रक्षाबन्धन पर पुलिस ने बहनों को उनके खोए मोबाइल वापस लौटाकर उनके चेहरो पर मुस्कान बिखेरी है। साइबर सैल ने करीब 17 लाख रुपए कीमत के 101 मोबाइल फोन रिकवर किए हैं।
एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर खोए गए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए साइबर क्राइम सैल देहरादून की टीम ने एक जनवरी से 17 जूलाई तक मोबाइल खोने की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए सर्विलांस के जरिए उत्तराखण्ड और बाहरी राज्यों से जनपद देहरादून में खोए हुए 16,95,333 रुपये कीमत के 101, मोबाइल फोन को बरामद किया।
रक्षाबंधन पर्व से पूर्व बहनों व आम जन को साइबर सैल द्वारा रिकवर किए गए मोबाइलों को शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने उनके स्वामियों लक्ष्मी कुमारी, नेहा, अन्जु मिश्रा , हेमा भट्ट,विकास नौटियाल, संजय प्रसाद सेमवाल,शहनवाज अली, सरबजीत सिंह, सार्थक कैन्योला, आफताब अली के सुपर्द किया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि मोबाइलों की रिकवरी के लिए जनपद में स्थापित साइबर क्राइम सेल को जो 5भी सूचनाएं मिलती हैं। पुलिस उन पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए मोबाइलों की जल्द से जल्द बरामदगी के प्रयास करती हैं।
