उत्तराखंड (श्रीनगर गढ़वाल)13 अगस्त 2024: हिंदू नाम से फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर लड़कियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाले मुस्लिम युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित श्रीनगर गढवाल में राजकीय पालीटेक्नि के सामने सैलून चलाता है। पिछले माह में वह फर्जी आइडी से लगभग 200 लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज चुका है । जिसमें अधिकतर हिंदु लड़कियां व महिलाएं हैं। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी ने उसकी धोखाधड़ी पकड़ी। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।आरोपित के विरुद्ध आइटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
राजकीय पालीटेक्निक के सामने यूनिसेक्स नाम से सैलून है। इसके संचालक 22 वर्षीय साहिल सलमानी ने अमित रावत नाम से फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाई और उससे लड़कियों व महिलाओं को फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजने लगा। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी ने फेसबुक आइडी पर फोटो देखकर उसे पहचान लिया और रविवार को श्रीनगर कोतवाली में तहरीर दी। इस पर कोतवाल होशियार सिंह पंखोली ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने फर्जी आइडी बनाने की बात स्वीकार कर ली। साथ ही बताया कि महीने पहले बनाई गई आइडी वह तीन दिन पहले बंदकर चुका है। कोतवाल ने बताया कि आरोपित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले इस्लामपुर नजीबाबाद का रहने वाला है। श्रीनगर में वह लोअर भक्तियाना में माता-पिता के साथ किराये के मकान में रहता है। पांच-छह मुहीने पहले उसने यहां सैलून खोलो था। आरोपित का मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा जा रहा है।
