उत्तराखंड (देहरादून) 15 अक्टूबर 2026: भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश सह-संयोजक, व्यवसायिक प्रकोष्ठ श्री पवन सैनी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के भोगपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री रौनक भट्ट जी एवं श्री सर्वेश रावत जी द्वारा किया गया, जिसमें श्री पवन सैनी ने सहभागिता कर बच्चों के साथ जन्मदिवस मनाया तथा उपस्थितजनों का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में माता रानी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए विद्यालय की नन्ही बालिकाओं एवं बच्चों को माता की चुनरी अर्पित की गई तथा सभी बच्चों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया। इस अवसर पर पवन सैनी ने बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिवस मनाया। बच्चों के साथ बिताए गए इन आत्मीय पलों ने कार्यक्रम को विशेष एवं यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान और उनके स्नेह ने वातावरण को भावुक एवं आनंदमय बना दिया। इस अवसर ने समाजसेवा, संस्कार, सेवा भाव और बच्चों के प्रति स्नेह के महत्व को भी रेखांकित किया।
पवन सैनी ने इस आत्मीय आयोजन के लिए आयोजकों, विद्यालय परिवार एवं उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के बीच जन्मदिवस मनाना उनके लिए अत्यंत सुखद एवं भावुक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना उनके लिए सदैव प्रेरणादायी है। उन्होंने माँ दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि एवं उत्तम भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में श्री दीपक पंडित जी, श्रीमती संगीता बहुगुणा जी, श्री शोभन सिंह रावत जी, श्री अशोक पुंडीर जी, श्री राजेंद्र बडोनी जी, श्री दिल मनी कोठियाल जी, श्री राकेश कश्यप जी, श्री राम सिंह रावत जी, श्री सुरेश नेगी जी, श्री नंदन सिंह ठाकुर जी सहित विद्यालय के शिक्षकगण, बच्चों के अभिभावक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
पवन सैनी ने जन्मदिवस पर प्राप्त स्नेह, शुभकामनाओं एवं आशीर्वाद के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा माँ दुर्गा से समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
