उत्तराखंड (विकासनगर) 07 सितंबर 2026: कोतवाली विकासनगर पुलिस ने झूलापुल डाकपत्थर से एक युवक को 10.28 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भी एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे ना न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि क्षेत्र कोतवाली पुलिस की ओर से नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। चत इसी क्रम में बुधवार देर रात झूलापुल डाकपत्थर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आशिफ पुत्र ली इकबाल, निवासी सहसपुर, जिला देहरादून को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। णों तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.28 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने पानी पुलिस को बताया कि वह स्वयं नशे का आदी है और अपनी नशे की जरूरत पूरी करने गी। के लिए स्मैक बेचता था। वह कुछ स्मैक खुद इस्तेमाल करता था, जबकि कुछ स्थानीय लोगों को बेचकर मुनाफा कमाता था।
