उत्तराखंड (देहरादून) 19 अगस्त 2026: देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई मंदिर के निकट सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में घटनास्थल पर ही दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई। इस तरह कुल चार लोगों की हादसे में मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार आगे जा रही पिकअप वाहन का अचानक पिछला पहिया निकल गया। इससे अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही इको कार सीधे पिकअप में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको के परखच्चे उड़ गए। हादसे में इको वाहन में आगे बैठे दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान की जा रही है इको में सवार अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें पुलिस ने 108 की मदद से अस्पताल भेजा अस्पताल में इलाज के दौरान दो और लोगों ने दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर टोल के निकट भीषण जाम लग गया करीब 1 घंटे तक यातायात बाधित रहा सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार है पुलिस ने मामला में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
