उत्तराखंड (लक्सर) 27मई 2024: स्टोन क्रशर पर युवक के गायव होने के मामले का पलिस ने खुलासा कर दिया है। यवक के परिजनों ने रंजिश का बदला लेने के लिए उसके गायब होने की साजिश रची थी। इतना ही नहीं फा्यरिंग की झूठी साजिश रची । पुलिस ने युवक, उसके भाई, भांजे के खिलाफ झूठी साजिश रचने के मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव प्रतापपुर निवासी कुलदीप ने पुलिस को 24 मई को तहरीर देकर बताया था कि उसका भाई मोहित उर्फ टोनू क्रशर पर गया था। वहां पर मौजूद गांव के ही दिनेश, अरविंद, चांदवीर,गुडडू, भोला और मंगलू ने मोहित के साथ मरपीट कर अपहरण कर लिया था। पलिस ने युवक को भांजे के घर से बरामद्द का लिया और लक्सर ले आई। पुछताछ में युवक ने बताया कि उसका गांव के ही चांदवीर व गड़ड़ू के साथ जेसीबी मशीन के शीशे दटने को लेकर विवद हो गया था। उक्त लोगों से बदल लेने के लिए मोहित ने अपने भाई कुलदीप और भांजे दर्शन के साथ मिलकर झूठी फायरिंग व अपहरण करने की साजिश रची थी। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तीनो के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ कर रहे हैं।
