उत्तराखंड (देहरादून) 11 अप्रैल 2026: परेड ग्राउंड के पास लैंसडाउन चौक पर आज भारी हंगामा हुआ। यहाँ फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले कुछ दबंगों ने उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के ड्राइवर, शिक्षकों और बच्चों पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली विवाद के बाद अतिक्रमणकारियों ने उग्र रूप धारण कर लिया और मारपीट शुरू कर दी। घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। नागरिकों ने मांग की है कि देवभूमि का माहौल खराब करने वाले इन बाहरी तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और शहर को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
