उत्तराखंड (ऋषिकेश) 8 मार्च 2026: ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 07 मार्च 2026 को आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में की गई।
आबकारी टीम ने अवैध शराब की रोकथाम के लिए ऋषिकेश क्षेत्र के चंद्रेश्वर नगर, गोविंद नगर झुग्गी-झोपड़ी, टिहरी बस स्टैंड के संदिग्ध ढाबों और छिदरवाला स्थित “आपकी रसोई” सहित कई स्थानों पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान चंद्रेश्वर नगर से गुड़िया पत्नी सुरेंद्र कुमार और सविता पत्नी राजकुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से 118 पव्वे अंग्रेजी शराब, 85 पव्वे माल्टा देसी शराब और 14 बीयर बरामद की गई।
इसके बाद गोविंद नगर झुग्गी क्षेत्र में दबिश देकर संतोष पत्नी राजेश और पवन कुमार पुत्र रामगोपाल को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा गया। इनके पास से 19 पव्वे अंग्रेजी शराब और 69 पव्वे माल्टा देसी शराब बरामद हुई।
वहीं मुखबिर की सूचना पर टिहरी बस स्टैंड स्थित एक ढाबे से अनिल सिंह पुत्र लाखी सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 23 पव्वे इंपिरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
इसके अलावा छिदरवाला स्थित “आपकी रसोई” में दबिश देकर जयप्रकाश पुत्र रतनलाल निवासी उत्तरकाशी को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 78 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पूरी कार्रवाई के दौरान 03 पुरुष और 03 महिलाएं सहित कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से कुल 151 पाउच माल्टा देसी शराब और 249 पव्वे अंग्रेजी शराब (लगभग 9 पेटी) बरामद हुई। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
