उत्तराखंड (देहरादून) 5 मार्च 2026: इग्नू ने जनवरी-2026 सत्र के नए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 मार्च कर दी है।
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डा. अनिल कुमार डिमरी ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि प्रवेश के इस अंतिम अवसर से न चूकें और निर्धारित तिथि तक अपनी प्रक्रिया पूर्ण कर लें। उन्होंने बताया कि विवि की प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह आनलाइन है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 मार्च तक विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय वैध ईमेल आइडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करना आवश्यक है। साथ ही शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की स्कैन प्रति अपलोड कर निर्धारित शुल्क का आनलाइन भुगतान करना होगा। बता दें कि इग्नू कला, वाणिज्य, विज्ञान, शिक्षा, प्रबंधन, सामाजिक विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और कृषि समेत अनेक विषयों में पाठ्यक्रम संचालित करता है। विश्वविद्यालय अध्ययन सामग्री, आनलाइन कक्षाएं, परामर्श सत्र और परीक्षा सुविधाएं भी उपलब्ध कराता है, जिससे छात्रों को निरंतर शैक्षणिक सहयोग मिलता है।
