उत्तराखंड (देहरादून) 30 अक्टूबर 2025: कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा राज्य स्थापना के रजत जयंती सप्ताह के अवसर पर छह नवंबर को निरंजनपुर स्थित आइटीआइ में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में 40 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी, जो युवाओं को देश और विदेश में रोजगार के अवसर देंगी। फार्मा, मैन्युफैक्चरिंग, हास्पिटैलिटी, मार्केटिंग, आटोमोबाइल और हेल्थकेयर जैसे विभिन्न सेक्टर की कंपनियां शामिल होंगी। अभ्यर्थी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं। मेले युवाओं को स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित करेगा।
