उत्तराखंड (गोपेश्वर) 29 अक्टूबर 2025: भारत-चीन सीमा पर सड़क सुविधाओं का विस्तार जारी है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सुमना-लपथल सीमा चौकी से टोपीडुंगा तक सड़क कटिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया है। चीनी सेना के बढ़ते दखल के कारण इस घाटी तक सड़क पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। लपथल क्षेत्र में चीनी सेना द्वारा भारतीय सीमा में घुसपैठ की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
बीआरओ ने चमोली जिले में 1 69.69 किमी लंबी सड़क का कटिंग कार्य पूरा किया है। पहले सड़क केवल सुमना सीमा चौकी तक नही थी। अब टोपीडुंगा तक वाहन पहुंचाने का कार्य किया गया है। बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि इस सड़क ए का कटिंग कार्य चार वर्षों से चल ज रहा था। अब डामरीकरण और अन्य ल कार्य किए जा रहे हैं। इस क्षेत्र में प पहले केवल पैदल आवाजाही होती थी। लपथल घाटी एक समय में क भारत-तिब्बत व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा है।
